उत्तराखंड में छठी से ग्यारहवीं कक्षाओं तक के स्कूल 8 फरवरी से खुल जाएंगे। इससे पहले 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोले गए थे। Education
राज्य में कोरोना के दृष्टिगत विगत मार्च माह से बंद पड़े स्कूल अब खुलने जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग अलग से एसओपी जारी करेगा।
विदित हो कि राज्य में कक्षा 6 से 11 तक 10 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। कोरोना काल से ही इनकी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से चल रही थी।
अब सरकार ने इनको खोलने का निर्णय लिया है। आगामी 8 फरवरी से इन कक्षाओं के लिए स्कूलों में शिक्षण प्रारम्भ हो जाएगा। Education
हालांकि स्कूलों को बच्चों के बैठने के लिए कोविड गाइडलाइन्स के तहत व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए सामाजिक दूरी का पालन भी आवश्यक होगा।
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार एसओपी में स्कूलों के लिए कक्षाओं को अलग अलग समय लगाने के निर्देश भी शामिल हो सकतें हैं।
राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई अभी ऑनलाइन माध्यमों से ही जारी रखी जायेगी।
Education: 8 फरवरी से खुल जाएंगे छठी से ग्यारहवीं तक के स्कूल

