औरैया : यूपी के औरैया में दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत हो गई है जिसके बाद बवाल भारी मचा हुआ है। जिले में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। बीती सोमवार रात हुए बवाल के बाद जिले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगाईं गई है। परिजन हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया –इस मामले में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि- औरैया में एक छात्र की शिक्षक द्वारा पीटे जाने से हुई मृत्यु का समाचार दुखद ही नहीं, बेहद संवेदनशील है। सरकार यथोचित कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दे। शिक्षा जीवन देती है, लेती नहीं।

