प्रदेश के विद्यालयों की इमारते ध्वस्त करने के हुए आदेश,तत्काल कार्रवाई जारी 

चम्पावत : हाल ही में प्रदेश में  चम्पावत  में स्कूल की दीवार गिरने से बच्ची की हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए,एलान किया है कीं अब प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चम्पावत की घटना पर शोक विकट किया और अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में जर्जर हो रही सभी विद्यालयों की इमारतों को ध्वस्त किया जाए। ताकि अब आगे ऐसी कोई दुखद घटना न होने पाए। इसके अलावा बीते दिन बुधवार को चम्पावत की पार्टी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मौंनकाण्डा में शौचालय की छत्त गिरने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।

जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने डॉ  रावत ने सचिव शिक्षा रविनाथ रमन को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की प्रदेशभर में जर्जर हो रही विद्यालयों की बिल्डिंग को ध्वस्त कारकजे ठीक किया जाए। इस विषय में त्वरित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *