देहरादून : प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प ले रही है और राज्य में कुछ अभियान भी किए जाएंगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में जाकर कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के आदेश भी दिए हैं।
इसके अलावा बीते दिन बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाया जाएगा। युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा। देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार में गोष्ठियां होंगी, जिनमें आदर्श उत्तराखंड और मुख्यमंत्री के जीवन वृत्त पर चर्चा होगी। इन सभी कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जिलों में होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रमों की सूची –
आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिनमें —
सभी जिलों में पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी से होगी। जिलों में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन पत्र लिखे जाएंगे। 19 व 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। 21 व 22 पौधारोपण के तहत पीपल के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यकर्ता पेड़ पालक का जिम्मा लेंगे। 23 सितंबर को कार्यकर्ता धारा और नौला की सफाई करेंगे। 24 को बुद्धिजीवी सम्मेलन, 25 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को टीबी मुक्त भारत, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 29 को कोविड बूस्टर डोज जनजागरूकता अभियान, 30 को विविधता में एकता का उत्सव, एक अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान और दो अक्टूबर को खादी खरीदें अभियान चलाया जाएगा।

