दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी पाए गए आप सांसद संजय सिंह को आज मंगलवार एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना है संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से ईडी को सांसद की पांच दिनों रिमांड मिली थी। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ की गई है और उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालाँकि की ईडी ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। कोर्ट ने सुनवाई के चलते ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए और इसके बाद सिर्फ पांच दिन की रिमांड दी।संजय सिंह के खिलाफ गवाही देने वाले गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है।
संजय सिंह की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेशी

