एशियन गेम्स में देश की झोली में सिल्वर मैडल डालने वाले एथलीट तेजस्विन शंकर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मैडल पहनकर सम्मानित किया है, और उन्हें भविष्य में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी तेजस्विन शंकर ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स की डीकेथलॉन स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिया है बड़े ही गौरव की बात है ,उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। तेजस्विन शंकर दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम के लाभार्थी हैं।
सीएम केजरीवाल ने एथलीट तेजस्विन शंकर को किया सम्मानित

