यूपी में आई आफत,सप्ताह भर की होगी भारी किल्ल्त 

उत्तर प्रदेश वासियों के लिए अहम्क खबर है अब से करीब सप्ताह भर बिजली संकट बना रहेगा। ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 घंटे कटौती होगी और 6 घंटे मुख्य आपूर्ति ठप होने का मतलब है कि सभी जगहों पर लोकल फाल्ट और अन्य कार्यों को मिलाकर 10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहेगी। क्योंकि जब 18 घंटे बिजली आपूर्ति के वाडे हुए है तो ज्यादातर ग्रामीण इलाके में 10 से 15 घंटे ही बिजली दी जाती है। प्रदेश की चार उत्पादन इकाइयों में बीते रविवार शाम गड़बड़ी आ गई है जिसकी वजह से ऐसा होगा।

 दो इकाइयों में बॉयलर में कुछ गड़बड़ सामने आई है।  एक इकाई में अन्य तकनीकी खराबी है और कोयले की आपूर्ति कम होने की वजह से उत्पादन ठप हुआ है। ऐसी स्थिति में राज्य में होने वाले कुल उत्पादन में करीब ढाई हजार मेगावाट की गिरावट आने की खबर है।मंगलवार को उमस बढ़ाने की वजह से यह खपत 24000 मेगावाट तक जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *