हरिद्वार : बीते दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित प्रदीप नेगी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जहाँ प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे राष्ट्रपति मुर्मू ने दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी के प्रति उदारता प्रकट की,और आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर दिव्यांग शिक्षक को सम्मानित करने मंच से नीचे आईं और सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर जिस तरह उदार हृदय का परिचय दिया उसके लिए मैं समस्त देवभूमिवासियों की ओर से उनका सहृदय से आार व्यक्त करता हूं। उन्होंने शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज प्रापतपुर चकलुवा नैनीत के प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी।
पीएम ने भी की बात-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदीप नेगी से वार्ता की। बातचीत में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के कार्य की सराहना की। पीएम ने ये भी कहा कि वह उनके स्कूल में आकर वहां किए गए कार्यों को कभी जरूर देखेंगे।

