मसूरी : लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन का श्रीगणेश हुआ और सीएम धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया,और अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया है।
योगा क्लास से पहले आज गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही वॉक की।
इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों का वह अभिवादन स्वीकार करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर में भी राउंड लगाया।

