यूपी के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मेधावी छात्राओं को मुफ्त देंगें स्कूटी

लखनऊ: चुनाव बेहद नज़दीक हैं,;लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों ने जनता को खुश करने के लिए अपने अपने घोषणा पात्र जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी ने भाजपा का  यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत सबके सामने पेश किया है। भाजपा ने यूपी में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की बात कही है। भाजपा ने लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकादमी स्थापित करने का भी ऐलान किया है। 

-आपको बतादें कि आज भाजपा ने यूपी में सत्ता में जीत हांसिल करने बाद अपनी तरफ से जनता से कुछ  ख़ास वाडे किए है जिनमें किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने लता मंगेशकर की याद में  आर्ट्स अकादमी स्थापित करने की भी बात कही है।  लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का वादा किया। 

-भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में ये भी कहा गया है कि  अयोध्या में श्रीराम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को बनवाया जाएगा।  संकल्प पत्र में बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माना लगाने का कानून बनाने का वादा किया जिससे इस कुकृत्य को करने से पहले कोई भी हजार बार इस बात को ध्यान में लाए। यूपी प्रदेश में एक नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने की भी बात संकल्प पत्र में कही गई है। 

-उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो किया और जनता को कई फायदे पहुंचाए 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आगे भी हम अब जनता की सेवा के लिए ततपर है। 

-आज मंगलवार संकल्प पत्र की घोषणा पर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था। 


-गृहमंत्री ने कहा कि इस बार भी हम प्रदेश में 300 सीटों के साथ फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और योगी ने यूपी को सुरक्षित बनाया है। माफिया पलायन गए हैं। केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रदेश नंबर वन है। प्रदेश में पहले गोली और कट्टे बनते थे अब गोले और मिसाइल बनेगी। 

-आज जारी किए गए बहजपा के संकल्प पत्र को आम जनता की राय से बनाया गया है ऐसी बात आज यूपी सरकार के मंत्र सुरेश खन्ना ने कही। सेवा के उद्देश्य से संकल्प पत्र तैयार किया गया है। 2022 के संकल्प पत्र के लिए बनी समिति ने जनता से सुझाव लिए गए। यूपी को नंबर वन बनाने के लिए चलाए गए अभियान में विभिन्न वर्गों के सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *