गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी अर्जी, क्या थी कोर्ट से गुहार ?

नई दिल्ली : गौरतलब है लगातार 9 समन भेजने के बाद दिल्ली सीएम के पेश न होने पर ईडी ने उन्हें बीते दिन गुरूवार शाम को लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका को अब वापस ले लिया है। सूत्रों की मानें तो कोर्ट ने पहले इस मामले में सुनवाई के लिए हामी भर दी थी।

इसके लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले की सुनवाई के लिए जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच को मामला सौंपा था। हालांकि, दिल्ली सीएम के अब इस मामले में निचली अदालत में जाने की बात सामने आ रही है।सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद ईडी ने भी सर्वोच्च न्यायालय में एक कैविएट डाली थी कि जिसमें एजेंसी की मांग थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के केस में उसकी बात भी सुनी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *