आदित्य नारायण-श्वेता के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी,ट्विटर के ज़रिए फैन्स को दी गुड न्यूज़

उदित नारायण के बेटे टीवी एंकर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की वर्ष 2020  थी। अब खबर है कि वो जल्द ही  अब माता-पिता बनने वाले है। लाखो लोगो की पसंद इस जोड़े ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को ये खबर सांझा की है। आपको बतादें कि आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखकर बताया है कि , श्वेता और मैं आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बेबी ऑन द वे। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।  आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें श्वेता का बेबी बम्प भी साफ़ देखा जा सकता है। आदित्य की पत्नी ने क्राप टॉप पहने हुए है। 

दोनों की 1 दिसंबर 2020 को हुई थी शादी –
शापित फिल्म से दोनों एक दूसरे के करीब आए थे जिसके बाद एक साथ काम करते करते प्यार के रिश्ते में बंधे थे। जिसके बाद आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *