हार्ट अटैक से ही हुई सिद्धार्थ की मौत,दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

फेमस टीवी कलाकार और बिग बॉस 13 के विनर रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं बीते कल उनका सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अब उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किया जाएगा।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहने वाले घर पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थोड़ी देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर लाया जाएगा। लोग अधिक इक्कठा न हो इसके लिए सुरक्षा के भी इंतज़ाम किए गए हैं। 

टीवी में अभिनय से सिद्धार्थ ने धूम मचाई थी,और बिग बॉस शो से उन्हें एक अलग पहचान मिली। लेकिन कल उनके निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। आपको बतादें कि बुधवार,वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है।जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब  तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था। अपने व्यायाम और मेडिटेशन को लेकर पर्टिकुलर सिद्धार्थ शुक्ला को डॉक्टर द्वारा अपने वर्कआउट टाइम को तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिन रोकने की सलाह दी गई थी। कम करने की सलाह दी गई थी।आपको बतादें कि अब ये बात साफ़ हो चुकी है की सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है और अभी उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *