चीन में आया भूकंप, 6.8 रही तीव्रता

आज सोमवार को सुबह चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए ग है । अधिकारियों ने  इसकी खबर दी है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र  29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर में 16 किमी की गहराई पर थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तिब्बत से सटे सिचुआन प्रांत को भूकंप से अधिक खतरा रहता है। टेक्टोनिक यूरेशियन और भारतीय प्लेटें मिलती हैं, जो अक्सर भारी बल से एक दुसरे से टकराती है। 
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *