यूक्रेन : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 20वां दिन है। इस बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य जनरल ने दावा किया है कि रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला-बारूद शेष है। इधर यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 100 सैनिक मार गिराए हैं , और रूसी सेना को काफ़ी नुक्सान पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस ने आज पश्चिम यूक्रेन में टीवी टावर पर हमला किया है , इस हमले में 20 लोगों की मौत हुई है।इसके बाद से पूरे यूक्रेन में टीवी प्रसारण पूरी तरह से ठप्प हो गया है।वहीं रूसी सेना के यूक्रेन की राजधानी कीव के समीप पहुंचने पर पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के नेता युद्धग्रस्त देश के प्रति समर्थन दिखाने के लिए यूरोपीय संघ के मिशन पर आज कीव जा रहे हैं। चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फियाला ने ट्वीट किया कि इस यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन और उसकी आजादी एवं स्वतंत्रता के लिए यूरोपीय संघ का स्पष्ट समर्थन जताना है.

