उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर से ख़बर आ रही है , यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड आंकी गई। और कपकोट इसका केंद्र बताया जा रहा है , लेकिन ज्यादा तीव्रता का ना होने के कारण इस भूकंप के झटके से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस भूकंप के झटके बागेश्वर के आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गए। बागेश्वर तहसील ने इस भूकंप के बारें में जानकारी दी कि शाम के समय में यह झटके महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 3.9 रही , और अभी तक बागेश्वर और इसके निकटवर्ती किसी भी क्षेत्र से कोई नुकसान की ख़बर नहीं मिली है।