सात साल की मासूम मामा ने किया दुष्कर्म, बच्ची ने बताई करतूत

एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है जिसमें जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है।  पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने आरोपी मनीष का भी घर था।

इस नाते जान-पहचान के कारण मनीष उनके घर भी आता जाता था। उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं। आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रस्ते उसे ले गया पीछे बाग़ में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचा तब बेटी से उसे आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी।आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *