दिल्ली में बड़ा हादसा,सबकी ऑंखें हुई नम 

दिल्ली : इस बार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है अधिकतर राज्यों में अब ये परेशानी का सबब बन गई है जिसके मद्देनजर दिल्ली में बड़ा हादसा सामने आया है, बीती रात रविवार को पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में एक पुराना दो मंजिला जर्जर मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक चार वर्षीय बच्ची की मौत की खबर है।11 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।  बच्ची की शिनाख्त चार साल की खुशी के रूप में हुई है।
अभी तक 11 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। जो लोगो को मलबे से  निकाला गया है  अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों की संख्या बढ़ने के आसार।  घटना के बाद वह पहुंची दमकलकर्मी और एनडीआरएफ ने मलबे में दबे चार और लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। दो से तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *