देहरादून : प्रदेश में ड्रग कंट्रोल विभाग और कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री को लेकर शहर के मेडिकल स्टोर पर एक के बाद एक छापेमारी की है। ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस ने मालवीय नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 24 हजार नशीली दवाओं के कैप्सूल और गोली बरामद हुए है। वहीं एक्सपायरी डेक्सट्रोज फ्लूड बेचने और मानकों के विरुद्ध मेडिकल स्टोर संचालित करने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोरों को सील किया गया है।
आपको बतादें कि बीते दिन बुधवार को पुलिस टीम के साथ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर छापामारी की और पूर्व में मिली एक्सपायरी डेक्सट्रश्ज फ्लूड बेचने शिकायत की पुष्टि पर ड्रग इंस्पेक्टर ने शिवाजी नगर स्थित कृष्णा फार्मेसी को सील किया। मेडिकल स्टोर संचालक ने एक मरीज के तीमारदार को जून में एक्सपायर हुआ डेक्सट्रोज फ्लूड बेचा था। खराब होने के चलते फ्लूड का रंग भी बदला गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
घर से होता था संचालन-पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी की तब पुलिस एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वहां जब ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती पहुंची तो स्टोर संचालक के पास से नशीली दवा बेचने की सूचना मिली थी।टीम ने 24 हजार नशीली दवाई और कैप्सूल (अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल) बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

