मालदेवता में हादसा,नीचे गिरी कार में सवार व्यक्ति की मौत

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश से तबाही में अब तक काफी नुक्सान और जानें जा चुकी है बीती बुधवार रात पुल से नीचे गिरी कार में सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमालयन अस्पताल में उसका इलाज जारी था जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चार लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा है।घटना शुक्रवार देर रात आपदा प्रभावित गांव सोडा सरोली में हुई थी। भारी बारिश से सौंग नदी के पुल की एप्रोच रोड टूट गई थी। रात करीब साढ़े तीन बजे देहरादून निवासी सतेंद्र बुटोला कार से अपने पिता की अंत्येष्टि में रुद्रप्रयाग जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी कृष्णा बुटोला, बेटा सार्थक और दो भाई देवेंद्र व पंकज बुटोला भी सवार थे।  एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी लोग घायल थे। इन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *