2024 को लेकर सीएम योगी की तैयारी शुरू,कार्यकर्ताओं को निर्देश

लखनऊ  : आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ एक अहम्की बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन की कार्ययोजना की तैयारियां की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई मानता नहीं था कि भाजपा आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव जीत सकती है लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हो रहे कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उपचुनाव में हमनें जीत का परचम लहराया। आपको बतादें कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज शुक्रवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उपलब्धियों को बताएं। सरकार ने 100 दिन का जो लक्ष्य तय किया था, उसे शत प्रतिशत पूरा करना होगा।

इस बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मर्यादा में रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा बयान न दें, जिससे संगठन को  शर्मिंदा होना पड़े। महामंत्री सुनील बंसल ने कहा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *