बीजेपी सरकार पर जया बच्चन का तीखा तंज,जानिए क्या बोलीं जया ?

नई दिल्ली : इस बार के विस चुनावों के परिणामों के बाद विपक्षियों के लगातार तंज जारी है इसी कड़ी में जब आज बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवा दिन है। और जाया बच्चन के मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  “पता नहीं इन्हें कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी”
आपको बतादें कि आज संसद में दोनों सदनों में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ वहीँ बीते दिन सोमवार को लोकसभा में  कई सांसदों ने केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश को लेकर हर सांसद को दिए गए 10-10 सीटों के कोटे के मुद्दे को उठाया। उनकी मांग की थी कि कोटे की संख्या को बढ़ाई जाए या फिर इसे खत्म कर दिया जाए।   नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि  मोदी सरकार फिर एक बार जो उनकी गरीबों के खिलाफ नीति है वो उन्होंने जाहिर कर दी है। आज जनता से वो 10,000 करोड़ रुपए अपने जेब में डाल रहे हैं। वे एक्साइज़ ड्युटी भी बढ़ा रहे हैं। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। टीएमसी सांसद डोला सेन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत निलंबन नोटिस दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *