बहादराबाद : हरिद्वार के बहादराबाद में आज एक बाइक और बस की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना बहादराबाद के बोंगला पेट्रोल पंप के पास की है। इस भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के घाव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। दोनों युवकों में से एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
बता दें कि पुरकाजी निवासी अजय, सुमित और गुरदयाल अपनी बाइक से हरिद्वार अपने रिश्तेदारों से मिलने आये थे। यहां बोंगला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बहादराबाद की ओर से तेज़ रफ़्तार से आती हुई एक मिनी बस की चपेट में आ गए । और टक्कर के बाद तीनों युवक बेहोश हो गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने एक युवक जिसका नाम अजय था उसे मृत घोषित कर दिया और बस चालक वहां से तुरंत ही फ़रार हो गया। बहादराबाद के थानाध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल गुरदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। और तीसरे युवक सुमित का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

