कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची सपना चौधरी,गैर जमानती वारंट जारी

 लखनऊ :  आज राजधानी लखनऊ डांसर क्वीन सपना चौधरी पहुंची है,ये दौरा कोई इवेंट का नहीं बल्कि कोर्ट में सरेंडर करने के लिए है। आपको बतादें कि कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है।

 क्या है पूरा मामला –लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। दरअसल, कुछ समय पहले हरियाणी डांसर के खिलाफ एक कार्यक्रम को अचानक रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे न लौटाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने पिछले साल नवंबर, 2021 में सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन सपना ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी। अब लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *