नई दिल्ली :गौरतलब है कि अब फिरसे देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में संख्या बढ़ती दिख रही है और इसी वक्त अधिकतर राज्यों में स्कूल-कॉलिजिस खोल दिए गए है। इतना ही नहीं 1 सितम्बर से तो छोटे बच्चो के भी स्कूल खुलने जा रहे है इसी पर चिंता ज़ाहिर करते हुए बिना बच्चो का टीकाकरण कराए, स्कूल खोले जाने पर डॉ. नरेश त्रेहन ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसपर आज कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि स्कूल खोलने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। बच्चे अगर बीमार पड़ने लगे तो उन्हें संभालना मुश्किल होगा। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि वैक्सीन जब तक न आ जाए तब तक धैर्य बनाए रखें। एक बार सभी बच्चे को टीके लग जाएं फिर आप स्कूल खोलें। उन्होंने कहा कि हमारी जनसंख्या के आकार को देखते हुए हमें अलर्ट ही रहन जरूरी होगा।
नरेंद्र त्रेहन ने आज आने वाली कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी कहा की देश में कोरोना की तीसरी लहर पर अगर हम नियंत्रण करना चाहें तो सबको अनुशासन में रहना होगा। कोरोना दिशानिर्देश का पालन करना होगा। कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाया जा सकेगा लेकिन उसका आना भी अब तय सा है। उनके आज दिए गए बयान के मुताबिक़,तीसरी लहर जो आएगी हम उसे कितना छोटा कर सकते हैं और कितना टाल सकते हैं। अगर बहुत सारे लोगों का टीकाकरण कर लें और कोरोना की लहर चार-पांच महीने टल जाए तो हमारी तैयारी भी ठीक रहेगी।
बीते 24 घंटे में देश की कोरोना स्थिति –
आज दिन रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है।

