हफ्ते के पहले दिन बाजार अच्छा,सेंसेक्स 710 अंक

 नई दिल्ली  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ अच्छे पड़ाव पर बंद हुआ है। सोमवार को सेंसेक्स 709.96 अंकों की बढ़त के साथ 61,764.25 के लेवल पर बंद हुआ है और दूसरी तरफ निफ्टी 195.40 (1.08%) अंक उछलकर 18,264.40 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाटा मोटर्स के शेयरों में जहां पांच प्रतिशत का उछाल आया वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *