भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 10 प्रो,जानिए इसके फ़ीचर्स

मुंबई : वनप्लस ने अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है. वनप्लस 10 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 66,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, वहीं इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रखी गई है । यह दो कलर ऑप्शंस में अवेलेबल होगा, जिनमें एमेराल्ड फॉरेस्ट और वॉल्कैनिक ब्लैक शामिल हैं। वनप्लस का स्मार्टफोन अपने प्रॉसेसर के लिए जाना जाता है. कंपनी ने अपने नये स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रॉसेसर दिया है. कंपनी का दावा है कि पुराने स्मार्टफोन्स के मुकाबले इसकी प्रॉसेसिंग स्पीड काफी ज्यादा होगी. ऐसे में यूजर्स को एक शानदार सुपरफास्ट एक्सपीरिएंस मिलेगा।
वनप्लस के नये स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप रियर में मिलता है, जो 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस से लैस है. इसका सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और इसमें एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। वनप्लस 10 प्रो को सस्ते में खरीदने के लिए आप वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाले बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. वनप्लस 10 प्रो को अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4,500 रुपये की छूट मिल जाएगी। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड यूजर्स इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फोन पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी है