लखीमपुरखीरी : लखीमपुर हिंसा मामला इतना बढ़ चुका है कि राजनैतिक पार्टियों का दबाव लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बना था जिसपर आज दो की गिरफ्तारी की गई हैं। लवकुश और आशीष पांडेय को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेलिया है। पहले दोनों अज्ञात में थे, लेकिन अब पहचान होकर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की विवादास्पद टिप्पणी का के विरोध में किसानों और मंत्री के बेटे के काफिले के बीच रविवार को जो हिंसक टकराव हुआ था उसके बाद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। किसानों का कहना है कि मंत्री के बेटे ने खेतों में भागकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान हुई पिटाई से चालक सहित और तीन भाजपाइ भी मारे गए। दस से ज्यादा घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपको बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामलें का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे कि आठ लोगों की हत्या से संबंधित मामले में किसे आरोपी पाया गया है और क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं? चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए यूपी सरकार से शुक्रवार तक इस मामले से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा में दो की हुई गिरफ्तारी,आरोपियों में लवकुश और आशीष

