लखनऊ : गौरतलब है कि यूपी यूपी में विधानमंडल का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। आज सत्र में विपक्ष जहां सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के बड़ी मसलों पर घेरने वाली है वहीँ सीएम योगी ने आजकहा है कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए वो पूरी तरह रेडी है। प्रश्न व मुद्दे सही नियम के तहत विधानसभा सचिवालय को प्राप्त होंगे, सरकार हर एक का जवाब देने और उन पर चर्चा के लिए तैयार है।
इसके साथ ही 26 मई को अभी वित्तीय वर्ष का करीब छह लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत होगा। आज सोमवार को ही विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण प्रस्तुत करेगी। राज्यपाल योगी सरकार 1.0 की उपलब्धियों के साथ प्रदेश में बढ़े विकास, रोजगार, निवेश व कानून व्यवस्था में हुए सुधार को प्रमुख रूप से सदन में रखेंगी। भाजपा को घेरने की कोशिश करते हुए विपक्ष जबरदस्त हंगामा पर है।
आज़म खा ने ली शपथ –
आजम खां बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ पहुंचे। सुबह दस बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दफ्तर में विधायक पद की शपथ ली। वहीं शिवपाल यादव, अब्दुल्ला आजम हंगामे में शामिल नहीं है। इसके अलावा दोनो ने लाल टोपी नहीं पहनी और दोनो अपनी सीट पर शांति से बैठे हैं।

