देहरादून : उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (सोमवार) को बोधिसत्व कार्यक्रम के चलते युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से बातचीत करेंगें। प्रदेश की पारिस्थितिकी व आर्थिकी पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लगातार जनसंवाद किया जा रहा है।
नियोजन विभाग के निदेशक मनोज पंत ने कहा कि “सोमवार को सीएम आवास में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद करेंगे। सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट की ओर से संचालित संवाद शृंखला को बोधिसत्व कार्यक्रम के जरिए संचालित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम रमझोल में गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी और दूसरे लोक गीत और नृत्य पेश किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन चकराता रोड स्थित स्थानीय होटल में एक बॉलीवुड फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया। इस समय मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड देश दुनिया के लिए बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन है, राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है ताकि उन्हें प्रदेश में कोई परेशानी न हो और फिल्म शूटिंग संबंधी अनुमति एवं अन्य कार्य सही तरह से हो सके।

