यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि आज मंगलवार 4 जुलाई 2023 से रेल प्रशासन ने हरिद्वार से सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। आज शाम पांच बजकर 20 मिनट पर यह ट्रेन हरिद्वार से गुजरात के बडोदरा के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात के 14 स्टेशनों पर रुकेगी। यह जानकारी डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन की तरफ से ट्वीट किया गया है। आपको बतादें कि यह ट्रेन चार जुलाई को सिर्फ एक फेरा ही लगाएगी और ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ वातानुकूलित कोच के साथ साथ स्लीपर और सामान्य कोच भी हैं। यह सुपरफास्ट ट्रेन का हरिद्वार, रुड़की, टपरी, मुज्जफरनगर, मेरठ शहर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, दाहोद, गोधरा और बडोदरा स्टेशन स्टॉपेज होगा। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने जानकारी दी है कि गर्मियों के दिनों यात्रियों की संख्या में हुए इजाफे को देखते हुए यह ट्रेन चलाई गई है।डोईवाला रेलवे स्टेशन के पास प्रेमनगर और चांदमारी फाटक पर लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है।
आज हरिद्वार से शुरू हुई बडोदरा के लिए सुपरफास्ट

