रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को खतरा,बम से उड़ानें की मिली धमकी 

मुंबई :  मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को धमकी मिली है जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने का कॉल आया जिससे हड़बड़ी मच गई। यह धमकी भरा फोन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर रिसीव हुआ है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  धमकी भरा फोन 12 बजकर 57 मिनट पर अनजान नंबर से आया है और धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी परिवार के नाम पर भी धमकी दी है। अधिकारियों के अनुसार, डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच हो रही है। उस व्यक्ति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *