मंदसौर : मध्य प्रदेश में शराब के शौक़ीन अब खुश हो जाए। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रशासन ने शराब पीने वाले लोगों के लिए ख़ास छूट देने का ऐलान किया है। शौकीनों को अब यहाँ शराब 10 फीसद कम दाम पर मिल पाएगी। लेकिन आप पूरी खबर पढ़े क्यूंकि ये मजेदार छूट आपको एक शर्त पर मिलेगी।,शराब पर छूट प्राप्त करने की चाह रखने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। लेकिन यह राज्य में व्यवस्था केवल बुधवार तक के लिए लागू है।
आपको बतादें की आज 24 नवंबर (बुधवार) को महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली है और शराब खरीदने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगे होने पर 10 फीसद छूट देने की घोषणा की है। व्यक्ति को दुकान पर टीके की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किया था।
मकसद लोगों को टीके के प्रति जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण करवाना है। मंदसौर शहर के सीतामाऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानों में विशेष छूट पर शराब देने की व्यवस्था की गई है।

