मैनपुरी: गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने है जिसके लिए आज सपा से डिंपल यादव पत्र भरा गया। सपा सीट से मैदान में आईं डिंपल यादव आज सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और नामांकन पर्चा भरा। सिर्फ अखिलेश ही उनके साथ थे लेकिन शिवपाल सिंह या आदित्य यादव नजर नहीं आए, जबकि पूर्व में प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा आदित्य यादव के साथ आने का दावा भी हुआ था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी चुनकर उतारा है।
डिंपल यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। वहीं लोगों की नजरें शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव को तलाशती नजर आईं। डिंपल यादव से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दावा किया था कि शिवपाल सिंह से पूछ कर ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारा गया है। नामांकन में शिवपाल सिंह के बेटे और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव मौजूद रहेंगे, लेकिन नामांकन के समय इनमेसे से कोई नहीं था।

