70 साल के बुजुर्ग ने लगाई आसमान से छलांग,देख लोग रहे हैरान 

नैनीताल : उम्र हमारे जूनून और जज्बे को नहीं रोक सकती इस बात को छावनी परिषद (कैंट) नैनीताल के निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली ने साबित की है। 70 साल में भी कर्नल ने विमान से पैराजंपिंग कर छलांग लगा दी जिसे देख सभी लोग भौचक्के रह गए। 

 डॉ. मुनगली वायु सेना के पैराशूट ब्रिगेड महोत्सव तेरा रियूनियन 2022 का हिस्सा बने थे। जहां बीते दिन रविवार को आगरा में वायु सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एयरवेज पर एक विमान से पैराजंपिंग की। इसमें उनके साथ 35 अन्य लोग भी रहे। वह टीम में सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे लेकिन उनके इस जज्बे को देख सभी हैरान रह गए। 

डॉ. मुनगली सेना के साहसिक विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। डॉ. मुनगली भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त रॉफ्टिंग अभियान में भी शामिल रहे। सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डाक्टरेट की उपाधि ली। उन्होंने हिमालय में कई ऊंची चोटियों को फतह करने के अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *