अभद्र टिप्पणी पर बीजेपी का पटलवार-कहा अगर राहुल गांधी मर्द हैं तो….. 

हाल ही में स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय ने अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद ये बवाल अब बढ़ता ही जा रहा है। अब भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने इसपर जवाब दिया है। 
उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी मर्द हैं, तो उन्हें 2024 में अमेठी के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा खुले तौर पर सामने से करे। बजाय इसके कि वे अजय राय जैसे कृपापात्र लोगों के पीछे जाकर छुपे। यहाँ तक ही नहीं बल्कि  भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस दौरान राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे डाली है।


अजय राय का स्मृति ईरानी के लिए अभद्र बयान- कांग्रेस नेता अजय राय  ने कहा था कि अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। स्मृति ईरानी यहां केवल ‘लटके झटके’ करती हैं और चली जाती हैं। अमेठी की जनता लटके-झटके दिखाकर जाने वाली सांसद को हराने का मन बना चुकी है। यहां कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

स्मृति ईरानी ने भी किया था टिप्पणी पर पलटवार

सुना है राहुल गांधी ने आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *