भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर,सपा के नरेंद्र सिंह को हराया

लखनऊ : यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल यूपी निर्वाचित हुए हैं , नितिन अग्रवाल को 304 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह वर्मा को मात्र 60 वोट मिले। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा डिप्टी स्पीकर का चुनाव 14 वर्षों बाद हुआ है. भाजपा के राजेश अग्रवाल को इस पद के लिए जुलाई 2004 में निर्विरोध चुना गया था। उनका कार्यकाल मई 2007 को समाप्त हो गया था लेकिन उसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव कभी हुआ ही नहीं।
नितिन अग्रवाल बारें में बात करें तो वो 7 बार विधायक रहे नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। वर्ष 2017 में नितिन अग्रवाल ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और किया है और पुणे से एमबीए किया है। नितिन अग्रवाल सपा के बागी विधायक हैं , बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नितिन अग्रवाल को डिप्टी स्पीकर बनवाना चाहते थे. यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर योगी सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। गौरतलब है कि नितिन अग्रवाल के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी संसदीय परंपराओं का पालन कर रही है. विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष के लिए है. इसीलिए भाजपा ने यूपी के सबसे बड़े विपक्षी दल के विधायक को प्रत्याशी बनाया है।