पिथाैरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को STF ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को उत्तराखंड एसटीएफ ने आज सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों जगदीश बोरा पर 25000 और कमलेश बोरा पर 10 हजार रुपये का इनाम का एलान किया था। दोनों पर 25 से 30 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।  वह तीन सालों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम व पहचान छिपाकर अपनी मां के साथ रह रहे थे। तभी से पुलिस दोनों की तलाश में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *