आज से सभी भक्तों को राममंदिर निर्माण देखने का मिलेगा सौभाग्य,जानिए क्या की गई है व्यवस्था ?

श्रीराम जन्मभूमि में अयोध्या रामलला के दर्शन के साथ साथ अब भक्तों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण देखने का भी सौभग्य प्राप्त होगा। जी हाँ खुशखबरी ये है कि अब अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन करने जानें वाले भक्त खुद अपनी आँखों से मंदिर का निर्माण कार्य देख सकेंगें क्यूंकि ट्रस्ट की तरफ से आज 9 अगस्त से राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर 110 फीट लंबा ‘व्यू प्वॉइंट’ तैयार किया जा रहा है ताकि सभी रामभक्तों को भी मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत किया जा सके। भक्तों को सोमवार को जब राममंदिर का निर्माण का काम देखने को मिला तो वो फूले नहीं समाए की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। 
मंदिर ट्रस्ट की तरफ से रंगमहल मंदिर के दक्षिण दिशा में रामलला के दर्शन के रास्ते पर बनें दीवार को तोड़कर एक ‘व्यू प्वॉइंट’ बनाया जा रहा है। यह प्वाइंट करीब 110 फीट लंबा व आठ फीट ऊंचा होगा। अब तक 40 फीट की लंबाई में ‘व्यू प्वॉइंट’ का निर्माण कराया जा चुका है। लोहे की मजबूत जाली लगाकर यह प्वॉइंट को तैयार किया जा रहा है। इन जालियों के बीच से भक्त राममंदिर निर्माण कार्य देख सकेंगे। आज दिन सोमवार दिनाक 9 अगस्त को इस व्यवस्था का श्रीगणेश किया गया है। 

इस व्यवस्था के शुरू होते ही आज पहले दिन करीब पांच हज़ार भक्तों ने मंदिर निर्माण का कार्य देखा तो वो ख़ुशी से भावनात्मक हो गए। ट्रस्ट ने ये जो व्यवस्था शुरू की है वह काबिल-ए-तारीफ है। लखनऊ से दर्शन करने पहुंची निशा सिंह बोलीं कि ट्रस्ट की यह पहल भक्तों की इच्छा के अनुकूल है। सभी भक्त राममंदिर निर्माण की प्रगति जानना चाहते हैं। ऐसे में ट्रस्ट ने उन्हें यह अवसर प्रदान कर बहुत ही अच्छा और सराहनीये कार्य किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *