नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित करके कर जिला न्यायालय चंपावत से सम्बद्ध कर दिया गया है। धनंजय चतुर्वेदी पर उनके पद के खिलाफ आचरण करने का आरोप लगा है। चतुर्वेदी को बीते 14 अप्रैल 2023 को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।
उनकी गवाही के समय डायस पर मौजूद नहीं होने का आरोप है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित करके चंपावत से सम्बद्ध कर दिया है। चतुर्वेदी पर उनके पद के खिलाफ आचरण करने का आरोप है। दूसरी ओर एक अन्य आदेश में रुद्रप्रयाग जिला जज सुमन यादव को नैनीताल के जिला जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

