मिठाई की दुकान में लगी आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर

देहरादून:  लोहाघाट स्टेशन बाजार में मिठाई की दुकान में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान यहां स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।  बुधवार दोपहर लोहाघाट स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों ने आग की लपटों को देखा। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम को काफी मशक्कत लगानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *