देहरादून : विस चुनाव नज़दीक हैं,और आज उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं। वह राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस करेंगें। आपको बतादें कि उत्तराखंड में होने वाले 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव की राज्य में विभिन्न पार्टियों के नेताओं और स्टार प्रचारकों की आवाजाही लगातार बनीं हुईं है।
कंप्यूटर बाबा बोले-
प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक आज पौड़ी में बोले कि उत्तराखंड में भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के सिवा कोई विकास कार्य नहीं किया। देशभर में जनता महंगाई से त्रस्त है। बाबा ने ये भी ये कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है।

