हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांवड़ लेकर आने वाले सभी कांवड़ियों को बधाई दी। उन्होंने हरिद्वार के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले और विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा भी की।
सीएम धामी ने राजधानी दून में चल रहे बेरोजगार युवाओं के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि छात्र किसी के बहकावे में ना आएं। उनकी लगभग सभी मांगे मान ली गई हैं ,लेकिन कुछ लोग है जो परीक्षाओं को लेकर बतों को इतना उलझाना चाहते है कि अगले पांच सालों तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं हो पाए।
शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिले सीएम धामी,लिया आशीर्वाद

