ऋषिकेश : चारधाम यात्रा का बस किराया इस साल पांच फीसदी बढ़ने की आशंका है। संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने सर्वसम्मति से किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। प्रस्ताव को परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।मंगलवार को चारधाम यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने गढ़वाल मोटर्स आनर्स यूनियन के कार्यालय में बैठक की। बैठक में जीएमओयू, टीजीएमओयू, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी संघ, जीएमसीसी और यूजर्स रामनगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि पिछले चारधाम यात्रा सीजन में बसों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
चारधाम यात्रा बसों का किराया बढ़ेगा,जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी

