राहुल गांधी 10 और प्रियंका 12 फरवरी को फिर आएँगी उत्तराखंड,मायावती 10 फरवरी को हरिद्वार में

देहरादून : अभी हाल ही कांग्रेस पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी उत्तराखंड राज्य का दौरा करके गए हैं लेकिन अब कभार आई है कि फिर से आगामी 10 फरवरी को तीसरी बार वो उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी। सूत्रों की मानें तो, राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली करने जाएंगें। 

आपको बतादें कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करने आएंगीं । महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुँच रहे हैं।

 बसपा सुप्रीमों भी  दस फरवरी को हरिद्वार में-जहाँ सभी पार्टियों के नेता राज्य में पहुँच रहे हैं वहीँ प्रचार के लिए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती दस फरवरी को हरिद्वार में आएंगी। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने जानकारी दी है कि मायावती दस फरवरी को हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *