सेंसेक्स 878 अंक टूटा, निफ्टी 18500

घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज गुरुवार को कुछ झटका लगा। आज गुरुवार को सेंसेक्स 878 अंक फिसल कर 61799 पर और निफ्टी 245 अंक टूटकर 18414 पर बंद किया गया बाजार में भारी नुकसान हुआ है। बैंक निफ्टी भी 43500 के नीचे पहुंच गया। इसमें 500 अंकों की गिरावट नजर आई। गुरुवार के दिन बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयरों में भारी गिरावट रही। रुपये में 30 पैसे की भारी गिरावट दर्ज हुई और डॉलर के मुकाबले 82.76 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *