सेना ने की गोलीबारी,दो की मौत

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में संदिग्ध गतिविधि के चलते सैनिको द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई है। दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। जिसमें दो लोग मारे गए। जबकि एक घायल हुआ है। जिनकी मौत हुई है वो दोनों शख्स  स्थानीय नागरिक ही हैं। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों ने हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि सेना के एक संतरी ने आज शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें दो की मौत हुई है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित जो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वह एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने ये भी बताया है कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। गोलीबारी की वजह से अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और गुस्साए लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव कर दिया इसके बाद हाईवे भी जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, संगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *