नई दिल्ली : इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में दिल्ली की झांकी नहीं सहमिल की जाएगी। केंद्र ने दिल्ली सरकार की तरफ से झांकी के लिए भेजे गए प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी है। गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी को जगह नहीं दी गई है। इसपर अब आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा किया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार झांकी शामिल करने में पक्षपात कर रही है, भाजपा शासित राज्यों की हर साल झांकी शामिल होती आई है। , दिल्ली सरकार अपनी झांकी के माध्यम से दिल्ली के विकास के मॉडल से देश को रूबरू कराना चाहती थी, मगर केंद्र सरकार ने देशवासियों से इसे वंचित किया।
आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आज प्रे वार्ता में कहा कि हम दिल्ली के विश्वविख्यात शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को गर्व से हम गणतंत्र दिवस परेड में झांकी पर शो करना छाते हैं। लगातार पांच साल भाजपा शासित असम, गुजरात, उत्तराखंड और यूपी को लगातार मौका दिया जा रहा है, लेकिन दिल्ली और पंजाब को पिछले साल की तरह इससे बाहर है। काश पीएम मोदी का दिल भी दिल्ली वालों जितना बड़ा होता और गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली अपना मॉडल सामने रख पाती।

