आज गुरूवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चारधाम शीतकालीन यात्रा की पहल की शुरुआत की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा भी की। जहां से वो गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए हैं।आपको बतादें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है।पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, सुरेश उनियाल, सूरज तोमर, यशपाल राणा, प्यारे लाल उनियाल,बागेश्वर उनियाल सुभाष उनियाल, आशुतोष, कुलदीप, अरुण उनियाल आदि मौजूद थे.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां यमुना की पूजा, मुखबा के लिए रवाना

