क्वाड समिट में 24 मई शामिल होंगें पीएम मोदी

नई दिल्ली : पीएम मोदी आगामी 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में शामिल होंगे। यह क्वाड लीडर्स के बीच चौथा पारस्परिक संवाद किया जाएगा। ये हिन्द प्रशांत क्षेत्र और परस्पर हित के दूसरे विश्व मुद्दों पर विचार साझा करने का अच्छा अवसर होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज इस बात की जानकारी दी। 

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा के समय  पीएम जापानी बिजनेस लीडर्स के साथ एक बिजनेस इवेंट में शामिल होंगें। वह जापान में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। पीएम की ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी आशंका है।

पैंगोंग त्सो झील के पास चीन द्वारा ब्रिज तैयार करने की खबरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ब्रिज के बारे में रिपोर्ट देखी हैं, ये सैन्य मुद्दा है, इस पर मैं कुछ कह नहीं पाऊंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *